
चम्बा – भूषण गुरुंग
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 336 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एसआईयू दल ने चम्बा-भरमौर मार्ग पर रजेरा जीरो प्वाइंट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मनसा राम (52) पुत्र गोरख राम निवासी गांव अगाहर, तहसील खुंदेल, जिला चम्बा की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 336 ग्राम चरस बरामद हुई।
एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
