पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, 23.6 ग्राम चिट्टे के साथ बस सवार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी पुलिस ने सुंदरनगर में नाकाबंदी के दौरान 23.6 ग्राम चिट्टा के साथ पधर के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नैशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाका लगाया था कि इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को जब चैकिंग के लिए रोका गया तो उसमें सवार युवक से 23.6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

युवक की पहचान चंदेल सिंह पुत्र हेतराम गांव मसेरन डाकघर पाली तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां लेकर जा रहा था।

प्लान तैयार, तोड़ देंगे नशा माफिया की कमर : एसपी

एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि नशे की खेप कहां से आ रही है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि आगामी दिनों में नशे माफिया की कमर तोड़ी जा सके लेकिन इस काम में आम जनता को भी आगे आना होगा।

गुप्त सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे और पुलिस उन्हें ईनाम भी देगी। जिलेभर से नशा माफिया को हटाने का प्लान तैयार है, लोग सहयोग करें।

युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से रोकने के लिए अभिभावकों को सामने आना होगा और बच्चों पर नजर रखनी होगी ताकि कोई भी बच्चा नशे के चंगुल में न फंसे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...