पुलिस को देखकर हाथ में पकड़ा बैग फेंका, तलाशी लेने पर निकली चरस, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग 

चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 774 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को दबोचा है। आरोपित की पहचान मुसद्दी गांव शलेला डाकघर देहरोग जिला चंबा के तौर पर की गई है। आरोपित के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

सदर पुलिस थाना की टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर ईंड नाला के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुखरी की ओर से मुसद्दी अपने हाथ में कैरी बैग लेकर चंबा की ओर चला आ रहा था। इस दौरान जब उसने ईंड नाला में सामने पुलिस दल को देखा तो वह घबरा गया। ऐसे में उसने हाथ से कैरी बैग फेंक दिया तथा मौके से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम ने मुसद्दी की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत पीछा कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने संदेह के आधार पर मुसद्दी की ओर से फेंके गए कैरी बैग की तलाशी ली तो इस दौरान उसके कब्जे से 774 ग्राम चरस बरामद हुई।

उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आरोपित के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला चंबा पुलिस की ओर से चरस तस्करी करने वालों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जहां विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है।

वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर भी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उक्त आरोपित को भी चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति चरस तस्करी करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...