पुलिस को देखकर भागने लगे युवक, तलाशी लेने पर चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

लंबागांव पुलिस ने टिकरी के पास पंचरुखी के ब्याड़ा गांव निवासी दो युवकों से 696 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। लंबागांव पुलिस थाना के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस पकड़ी गई है।

थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद पुलिस टीम एएसआइ कर्म चन्द के नेतृत्व में गश्त करने टम्बर की तरफ जा रही थी तो टिकरी में तरखान नाला के पास पैदल चल रहे दो युवक पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगे। पुलिस कर्मी तुरंत गाड़ी छोड़कर उन युवकों के पीछे दौड़े और आगे जाकर उन्हें काबू किया। जब युवकों की तलाशी ली तो उनसे 696 ग्राम चरस बरामद हुई।

थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि इन युवकों की पहचान मेहर सिंह व प्रवीण कुमार निवासी बयाड़ा पंचरुखी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...