पुलिस को दिवाली के दिन नशा तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

दिवाली के दिन जब सभी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं , वहीं पुलिस का प्रत्येक जवान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने परिवार से दुर अपनी डियुटी निभा रहे हैं , ताकि प्रत्येक नागरिक अपने घरों में सुरक्षित व निर्भय हो कर दिवाली मना सके। इसके साथ ही कुल्लू पुलिस नशा माफिया पर भी अपनी पैनी नज़र बनाये हुए है । कुल्लू पुलिस ने दिवाली के दिन दो अलग-अलग चिट्टा/हैरोईन तस्करों को चिट्टा/हैरोईन सहित गिरफ्तार किया है ।

आपको बता दे कि आज पुलिस पुलिस की टीम ने बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पैट्रोल-पम्प के पास नाकाबंदी के दौरान एक प्राईवेट वोल्वो बस में बैठी सवारी चरणजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मकान नम्बर 153 आजादपुर न्यु दिल्ली उम्र 35 के कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा/हैरोईन तथा चमन लाल पुत्र सेस राम निवासी गांव मझाच डाकघर बाहंग तहसील मनाली जिला कुल्लू हि0 प्र0 उम्र 30 के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की है ।

दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में ND&PS ACT के अन्तर्गत अलग- अलग अभियोग दर्ज किया है । दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है और पुछताछ जारी है । दोनों अभियोगों का आगामी अन्वेषण जारी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...