पुलिस के हाथ लगी सफलता, सास की शिकायत पर चरस के साथ दबोचा दामाद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बरमाणा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसका दामाद उसके घर आया है तथा लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौच कर रहा है।

सूचना पर बरमाणा पुलिस शिकायतकर्ता के घर में पहुंची तो महिला ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद कमल देव निवासी तहसील सदर जिला बिलासपुर बिना वजह बहसबाजी व लड़ाई-झगड़ा किया तथा अपनी पत्नी को घर ले जाने की जबरदस्ती भी की।

जब वह बीच-बचाव करने लगी तो दामाद की पैंट की जेब से कुछ चरस के टुकड़े बरामद हुए, जिसे उसने अपने पास रखा है। महिला ने उपरोक्त चरस के टुकड़ों को पुलिस के पास गवाहों के सामने पेश किया जो वजन करने पर 4.09 ग्राम पाई गई।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा अपने पास 4.09 ग्राम चरस/कैनाबिस रखना व ससुराल में आकर बहसबाजी व लड़ाई-झगड़ा करने पर पुलिस थाना बरमाना में एनडी एंड पीएस एक्ट तथा आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...