पुलिस इंस्पेक्टर के आंगन से बाइक चुरा ले गए चोर, गिरोह का एक सदस्‍य चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जोगेंद्रनगर में पुलिस इंस्पेक्टर के घर के आंगन से उनकी बाइक (बुलेट) चुराने के गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा जिले के फतेहपुर में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के गरोड़ू स्थित घर के आंगन से बाइक चोरी का यह मामला पुलिस थाने में कुछ माह पहले दर्ज हुआ था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी पुलिस ने टीमें गठित कर उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

आरोपित की पहचान 21 वर्षीय मुकेश निवासी सकड़ी (बैजनाथ) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी हुए वाहनों के कलपुर्जे भी बरामद किए हैं।

आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने पर सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पद्धर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पृष्ठभूमि भी पुलिस खंगाल रही है। आरोपित अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त तो नहीं रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...