पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पुलों का निरिक्षण

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

आज दिनांक 01-08-2023 को श्री मोहित चावला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा प्रभारी पुलिस थाना बरोटीवाला ने बद्दी जिले के बरोटीवाला पुलिस थाना के अंतर्गत मंधाला, कालुझिण्डा, कुड़ावाला और इनसे सटे इलाकों में यातायात व्यवस्था और भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा पुलों का निरिक्षण किया।

बद्दी-पिंजोर हाईवे के बंद होने के कारण बद्दी में कामगारों को लोकल सड़कों से आवागमन करना पड़ रहा है, जिस कारण इन लोकल मार्गों पर भारी जाम लग रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता की और उनकी सुरक्षा और उचित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी पुलिस थाना बरोटीवाला को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एनएचएआई के अधिकारियों से भी जल्द से जल्द पुलों के मुरम्मत कार्यों को पूरा कर बद्दी-पिंजोर हाईवे पर यातायात बहाल करने का अनुरोध किया गया। बद्दी-कालका मार्ग पर लगने वाले जाम को कम करने और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक प्रेस एडवाइजरी भी जारी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...