पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिमला पहुंचे हजारों कर्मचारी, विपक्ष का सदन से वाकआउट

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। कांग्रेस विधायक दल ने सदन में स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर करने पर सदन में नारेबाजी की और कांग्रेस विधायक सरकार पर कर्मचारियों से अलोकतांत्रिक व्यवहार करने का मुद्दा उठाते हुए वेल में चले गए।

नारेबाजी के बीच ही स्पीकर ने सदन में प्रश्नकाल शुरू किया। सत्तापक्ष के विधायक ही इस बीच शोर-शराबे के बीच सवाल पूछते रहे, मंत्री इन्हीं के सवालों का जवाब देते रहे। 11 बजकर 17 मिनट पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।प्रश्नकाल शुरू होने से पहले किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के मसले को उठाया।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार न करने पर आपत्ति जताई। वे इस पर चर्चा करवाने पर अड़े रहे। इस प्रस्ताव की नामंजूरी पर विपक्ष के सदस्यों ने सदन में सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

इस बीच स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि विपक्ष के विधायकों की ओर से एक स्थगन प्रस्ताव की सूचना मिली है। इस विषय पर विधायक रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी आदि की ओर से प्रश्न लगाए गए हैं। ऐसे में इस स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। इसे खारिज किया जाता है।

स्पीकर के संबोधन के बीच ही विपक्ष के सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए। यह हंगामा प्रश्नकाल के बीच चला रहा। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर लिया।

टूटीकंडी क्रॉसिंग में जुटे हजारों कर्मचारी

पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी शिमला की टूटीकंडी क्रॉसिंग में जुट गए हैं। कर्मचारी परंपरागत लोक वाद्ययंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे हैं।  यहां कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। चौड़ा मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कर्मचारियों के घेराव से पहले विधानसभा के मुख्य गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री आज शाम को मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें आम सहमति बनाने पर प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...