पालमपुर निवासी दो आइटीआइ होल्‍डर्स से डेढ़ किलो चरस बरामद

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में चरस तस्करी के आरोप में पालमपुर निवासी दो आइटीआइ होल्‍डर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला है।

मंडी-पठानकोट एनएच पर हराबाग के नजदीक नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी तभी घटासनी से जोगेंद्रनगर की ओर आ रहे आइटीआइ पास दो युवाओं से 1.529 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपितों की पहचान 24 वर्षीय अनीश गांव स्नोह, जिला कांगड़ा और 24 वर्षीय मुनीष गांव हलदरा, तहसील थुरल पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जो बाइक में सवार होकर चरस की बड़ी खेप की तस्करी कर रहे थे। तो पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल, एएसआइ अमर सिंह, पवन कुमार और मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह की टीम ने धर दबोचा।

पुलिस थाना के एएसआइ लाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक आइटीआइ से प्रशिक्षित हैं, जिन्हें चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि चरस तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि चरस की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई है और कहां इसे सप्लाई करना था इस पर भी पुलिस की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...