पालतू कुत्ते की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका मालिक, मरने के बाद उसकी याद में बनवा डाला मंदिर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कुत्ते की वफादारी के किस्से अकसर सभी ने सुने और देखें होंगे लेकिन मालिक का अपने पालतू कुत्ते के प्रति प्यार देख आपकी भी आंकों में आंसू आ जाएंगे।

दरअसल, ऐसा एक मामला तमिलनाडु के शिवगंगा में देखने को मिला, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पालतू से इतनी मोहब्बत करता था कि उसके मरने के बाद उसकी याद में मंदिर ही बनवा डाला।

82 वर्षीय मुथु ने यह मंदिर अपने पालतू कुत्ते टॉम की याद में मंदिर बनवाया। मुथु सरकारी कर्मचारी के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने शिवगंगा जिले के मनामदुरै के पास अपने कुत्ते की याद में यह मंदिर बनवाया है।

दरअसल, उनके पालतू कुत्ते टॉम पिछले साल बीमार होने के कारण मौत हो गई थी। टॉम के मरने के बाद मुथु का पूरा परिवार इश कदर सदमे में था कि उसके जाने के गम को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और उसकी यादों को ताजा रखने के लिए मुथु ने अपने खेत में ही उसका एक मंदिर बनवा दिया। इसमें कुल 80 हजार खर्च हुए।

टॉम एक लैब्राडोर प्रजाति का कुत्ता था जो 11 साल पहले मुथु के परिवार का हिस्सा बना था। मुथु का पूरा परिवार अब टॉम के मंदिर में उसके मनपसंद भोजन को अर्पित करता है और उसकी पूजा-अर्चना करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...