पानी के टैंक के निर्माण में इस्तेमाल हो रहा था सरकारी सीमेंट, पहुंच गई विजिलेंस की टीम

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने निजी कार्य में सरकारी सीमेंट इस्तेमाल पर मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही मौके से सीमेंट के 38 कट्टे भी बरामद किए हैं। इसके अलावा इस्तेमाल किए जा चुके सीमेंट के 6 खाली बैग भी बरामद हुए हैं।

विजिलेंस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धगेड़ा पंचायत के गुल्लरवाला गांव में सुरेंद्र सिंह द्वारा वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि मनरेगा के कार्य में इस सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा था।

विजिलेंस ने आईपीसी की धारा 406 व 411 के अलावा HPPSCP एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को विजिलेंस की टीम ने हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए नाहन ले कर आई है।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...