पानी के टैंकर ने महिला को मारी टक्कर, मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

राजधानी में पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। विदुर लाल कंधारी पुत्र मनोहर लाल कंधारी निवासी कंधारी निवास, पुलिस लाइन कैथू शिमला ने मामला दर्ज करवाया है की बीते शनिवार को पानी को लेकर जा रहे एक टैंकर ने उनकी माता कृष्णा देवी को टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। जहां पर देर रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। उक्त महिला के सिर में काफी चोट आई थी।

टैंकर (HP-63D-3676) को अमित कुमार पुत्र ईश्वर दास निवासी मेहली पीओ कुसुम्पटी जिला शिमला चला रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त ड्राइवर ने लापरवाही के चलते उनकी माता को टक्कर मारी।

पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है।

बालूगंज थाना में एफआईआर नंबर 159/22 यू/एस IPC 279, 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि, ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...