
कोटला – स्वयम
पर्यावरण को बचाकर बच सकते हैं इस महामारी से यह बात प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कोटला में कहीं। इस मौके पर उन्होंने अमरूद , जामुन, अर्जुन और आमल के पौधे लगाए ।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस दौर में जहां इंसान अपने जीवन की रक्षा के लिए चिंतित है, वही इंसान को जाने अनजाने में ही सही, यह महामारी एक सीख भी दे रही है कि हमें अपने पर्यावरण को किस तरह सुरक्षित रखना चाहिए। अपनी सुख-सुविधाओ और विकास की आड़ में अगर हम पर्यावरण को संतुलित बनाकर नहीं रखते तो हमें ऐसी ही महामारी भूकंप, बाढ़, चक्रवात और प्रलय जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि यह समय हम सबके जागने तथा अपनी आवाज उठाने का है और यही समय है पृथ्वी को फिर से स्वर्ग बनाने का। उन्होंने कहा कि जो खाना हम खाते हैं, जिस हवा में हम सांस लेते हैं, जो पानी हम पीते हैं या यह कहे कि यह वातावरण जो हमारी धरती को जीने के अनुकूल बनाता है, वह सब हमें प्रकृति से प्राप्त होता है । जब पर्यावरण ने हमें इतना कुछ दिया है तो हमें भी उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ग्रामीण केंद्र संयोजक योगेश शर्मा, आईटी सेल से प्रदीप मुन्ना, रिशु वाला, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, स्वयंम, अभिषेक, दीपांशु, योगेश व पत्रकार राकेश शर्मा ,जीवन कुमार, शिवकुमार आदि मैं भी पौधारोपण किया।
