
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली उपमंडल के अधीन राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में दिवाली ब्रेक से पहले दिवाली के पर्व पर कई गतिविधियां आयोजित की ।
जिसमें बच्चों ने रंगोली बना कर और अपने हाथों से बने तरह तरह के मिट्टी के दिये बना कर अपनी खुशी का इज़हरार किया । पाठशाला के अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई बांट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं ।
इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री सुरेंदर चौधरी , अध्यापकों अंजली गुलेरिया ,पूजा ,अंजली पगरोत्रा , उषा चौधरी , प्रकाश बलवन्त , राकेश चौधरी , सुधीर गुलेरिया , विजय मनकोटिया, विजय शर्मा , राकेश मेहरा , अजय धीमान , सुरेश कौंडल जतिंदर मोहन , अरुण पगरोत्रा ने अपनी उपस्थिति दी ।
