
मंडी- नरेश कुमार
नगर परिषद सुंदरनगर के वनायक क्षेत्र से संबंध रखने वाली निशा ठाकुर चंडीगढ़ में सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने की सूरत में 5 लोगों की जिंदगीयों को जान दे गई हैं।
निशा ठाकुर के पति दिनेश सिंह ठाकुर ने निशा ठाकुर के मौत के बाद उसके 5 अंगों को अंगदान करने का निर्णय लिया, जिससे जिंदगी और मौत से जूझ रहे 5 लोगों की जान को निशा ठाकुर मरने के बाद भी सांसे दे गई हैं। इस परिवार ने मानवता की एक मिसाल कायम करके समाज को अनूठा संदेश दिया है।
निशा ठाकुर के ससुर बसंत सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि उनकी बहू के इस हादसे में मौत का ग्रास पढऩे की सूरत में उनके बेटे को नौकरी देने की पैरवी की जाए, ताकि उनका भविष्य आगे सुरक्षित हो सके।
