पांच एचएएस अफसरों के तबादले, दो को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

बाबूराम शर्मा को नगर निगम शिमला का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। बाबूराम शर्मा इससे पहले महाप्रबंधक उद्योग जिला सोलन का कार्यभार देख रहे थे।

नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त अजित भारद्वाज को पदभार मुक्त कर दिया है। इनके पास अब शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक का कार्यभार रहेगा।

रामप्रसाद को एसी टू डीसी कांगड़ा,

विमला देवी को उपमंडल अधिकारी निचार

और मनीष चौधरी को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है।

इनके पास चंबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एचएएस लायकराम वर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन

और उपमंडलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता को एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

उधर, आईएएस राजेश शर्मा ने शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव का पदभार ग्रहण किया। राजभवन शिमला पहुंच कर उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...