पांगी में आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ

--Advertisement--

केंद्र सरकार का आदि कर्म योगी अभियान पहुंचा पांगी — 48 गांव होंगे लाभान्वित : रमन घरसंगी

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पांगी रमन घरसंगी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘आदि कर्म योगी अभियान’ के तहत जिला चंबा के लगभग 156 गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है, जिनमें उपमंडल पांगी के 48 गांव शामिल किए गए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत पांच विभागों के प्रमुख अधिकारियों व कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम आगामी 4 से 5 दिनों तक पांगी की चिन्हित पंचायतों में विभिन्न शिविरों का आयोजन करेगी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, युवक मंडल, मल्टी टास्क वर्कर, पैरा पंप ऑपरेटर, फॉरेस्ट गार्ड, वन मित्र, पंचायत सचिव तथा सिलाई अध्यापिका भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

इनके सहयोग से ग्राम विज़न डॉक्युमेंट तैयार किया जाएगा, जिसे आगे चलकर आदि सेवा केंद्र में संकलित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। टीम के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर पिछड़े गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्रामवासियों से परामर्श लेकर योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी योगेश वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला मंडलों के सदस्यों सहित आशा वर्कर भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...