पांगी को चंबा से जोड़ने वाला साच पास एक-दो दिन में हो जाएगा बहाल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास मार्ग एक या दो दिन में यातायात के लिए बहाल हो सकता है। चंबा और पांगी की तरफ से मार्ग बहाली के लिए लगी मशीनरी रविवार को एक दूसरे के साथ मिली।

वहीं साच पास के टॉप में स्थापित माता के मंदिर में लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी और पुलिस ने रविवार को विशेष पूजा-अर्चना की। हर वर्ष साच पास को यातायात के लिए बहाल करने से पहले विभाग मंदिर में पूजा करवाता है। ताकि यातायात सुचारू करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पिछले आठ महीने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है। मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चंबा और पांगी की तरफ से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी लगा रखी थी। यह मशीनरी रविवार को एक दूसरे के साथ जुड़ी।

अब विभाग यातायात को सुरक्षित तरीके से सुचारू करवाने के लिए पहले स्वयं मार्ग का औचक निरीक्षण करेगा। इसके बाद यातायात को सुचारू किया जाएगा।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता मान सिंह ने बताया कि साच पास मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाया जा चुका है। एक या दो दिन के भीतर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...