
चम्बा- भूषण गुरुंग
आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में पांगी मुख्यालय किलाड़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में आवासीय आयुक्त ने कहा कि वर्तमान स्थिति में हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है स्वस्थ रहने के लिए योगा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय किलाड़ के हेलीपैड में लगभग 1 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आयोजन के सफल आयोजन के लिए योग देने का आह्वान किया।
ये रहे मोजुद
बैठक में उपमंडलाधिकारी रजनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चोपड़ा,अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हरि प्रकाश भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग संतोष कुमार शर्मा, प्रधान सुराल दीपक , प्रधान कुफा सतीश शर्मा , प्रधान लुज बलदेव राम व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
