पहाड़ी से भवन पर गिरी चट्टान, लेंटर टूटा, दुकान भी क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुबाथू में देररात पहाड़ी से एक चट्टान के गिरने से एक भवन का लेंटर टूट गया। साथ ही एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भवन में दरारें आ गई हैं।

वहीं घर में सो रहे एक युवक को भी हल्की चोटें आई हैं।युवक को इलाज के लिए चंडी मंदिर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:45 पर सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर नया नगर में हुआ।

यह मकान पूर्व सैनिक का है। प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित परिवार को 5,000 की फौरी राहत दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...