पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में कार तहस-नहस, यूपी के दो युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश में भारी वर्षा ने कहर बरपा रखा है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से लोग मौत के आगोश में समा रहे हैं।

शिमला जिला के देहा पुलिस स्टेशन अंतर्गत माहीपुल के समीप सयानी में एक कार पहाड़ी से गिरे भारी भरकम पत्थरों की चपेट में आ गई। पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर ने कार को तहस-नहस कर दिया।

कार में चार लोग सवार थे। इनमें दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। दो अन्यों को गंभीर हालत में ठियोग अस्पताल लाया गया है।

मृतकों और घायलों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये चारों यूपी के रहने वाले हैं, और नोयडा से रोहड़ू जा रहे थे। ये सभी रोहड़ू में अपने दोस्त के पास जा रहे थे।

देहा पुलिस ने बताया कि पहाड़ी का कुछ हिस्सा दरका और कार बोल्डर की चपेट में आ गई।

इस बीच शनिवार शाम शिमला-कालका नेशनल हाईवे तारा देवी के समीप सानू बंगला के पास हुए भूस्खलन से बाधित हो गया। ऐसे में यातायात को मैहली बाईपास से डाइबर्ट किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपायुक्त ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश...

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...