पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई गाड़ी, चार लोगों को आई चोटें, एक महिला की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल की किन्नू पंचायत में भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें एक तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल है। एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामपुर खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

जानकारी  के अनुसार शुक्रवार सुबह रामपुर उपमंडल की दुर्गम किन्नू पंचायत के रुंपू गांव से पांच लोग किन्नू की ओर पैदल जा रहे थे। सुबह करीब पौने 10 बजे जब रुंपू पुल के नजदीक पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिरने लगीं और पैदल चल रहे लोग इनकी चपेट में आ गए।

पहाड़ी से चट्टानें इतनी तेजी से दरकी कि ग्रामीणों को बचाव करने का तक मौका नहीं मिल पाया। हादसे में अनिता देवी (32) पत्नी महेंद्र सिंह गांव रुंपू रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। अंकिता (22) पत्नी देवराज, कायरव (03) पुत्र देवराज, सतनी देवी (72) पत्नी रुप सिंह और कालदासी (47) पत्नी सुनील कुमार सभी निवासी रुंपू घायल हो गए हैं।

कालदासी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे सहित चार अन्य घायल हो गए हैं।

प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को  20 हजार, जबकि घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से बरसात के मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...