
शाहपुर, नितिश पठानियां
जिला कांगड़ा के उपमंडल शाहपुर की बोह वैली के शांत, सुंदर और हरियाली से भरे पहाड़ी इलाके में स्थित धार्मिक खबरू महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।
श्रद्धालुओं कि मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। धार्मिक स्थल खुलते ही गर्मियों में यहां सैलानियों की खूब भीड़ लगी रहती है। क्योंकि एक ओर जहां दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई जैसे शहरों में झुलसा देने वाली गर्मी होती है तो वहीं यहां पर 12 महीनों जलवायु खुशनुमा रहती है। पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था स्थानीय युवा कैम्पिंग व होमस्टे में करवाते हैं।
टूरिज़्म प्रोफेशनल स्थानीय युवक मण्डल के प्रधान तरसेम जरियाल ने बताया कि ख़बरू झरना हिमाचल का दूसरा सबसे ऊंचा झरना हैं। और इस झरने की आस्था पांडवों से भी जुड़ी हुई हैं। उम्मीद है कि यहां सैलानी आना आरंभ हो जाएंगे।
