परिवार के 4 सदस्यों की एकसाथ जली चिताएं… बच्चे ने दी मुखाग्नि ताे रो पड़ा पूरा गांव

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल गया है। बरठीं के भल्लू पुल के पास हुए इस हृदय विदारक हादसे ने एक-दो नहीं, बल्कि सोलह जिंदगियों को छीन लिया। लेकिन सबसे दर्दनाक मंजर तो तब सामने आया जब इस दुर्घटना ने फगोग गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों को लील लिया।

बुधवार को जब गांव के श्मशान घाट पर उस परिवार की चार चिताएं एक साथ धधक उठीं, तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। मानो पूरा आसमान रो पड़ा हो। इस त्रासदी में चमत्कारिक रूप से बचे एक बच्चे ने ही अपने परिजनों की चिता को मुखग्नि दी, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इस क्षेत्र में इतना दर्दनाक हादसा पहले कभी नहीं देखा। इस भयानक हादसे में फगोग गांव की दो महिलाएं और उनके दो मासूम बच्चे मारे गए। मृतकों में अंजना कुमारी, उनके दो बेटे नक्ष और आरव, और उनकी जेठानी कमलेश कुमारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, अंजना कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में था। ये दोनों देवरानी और जेठानी अपने मायके से वापस ससुराल फगोग लौट रही थीं, तभी नियति ने उन्हें भल्लू पुल के पास अपनी चपेट में ले लिया और यह दुखद घटना घट गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...