परवाणु टोल बैरियर कर्मी ने ऑटो चालक पर किया डंडे से प्रहार, सवारी की शिकायत पर मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

सोलन, 27 जुलाई – जीवन वर्मा

हिमाचल के प्रवेश द्वारा परवाणु में टोल बैरियर पर तैनात कर्मी द्वारा ऑटो चालक के सिर पर डंडे से प्रहार करने का मामला सामने आया है। ऑटो में बैठी सवारी की शिकायत पर टोल कर्मी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गुरदेव पुत्र राम दास निवासी चंद्रैणी डाकघर टकसाल ने परवाणु पुलिस को बताया कि वो अपने बेटे के साथ पिंजौर से ऑटो ( HR-68B- 5772 ) में सवार होकर परवाणु जा रहा था।

इसी बीच ऑटो चालक बलदेव सैक्टर-4 स्थित टोल बैरियर पहुंचा तो टोल बैरियर में मौजूद टोल कर्मियों ने हिमाचल में एंट्री फीस अदा करने को कहा। इस पर ऑटो चालक बलदेव ने कहा कि उसकी पहले से पर्ची बनी हुई है।

इस बात को लेकर टोल कर्मी व ऑटो चालक के बीच बहस हो गई। जैसे ही ऑटो चालक ने घर जाने के लिए अपना रिक्शा आगे बढ़ाया तो वहां मौजूद टोल कर्मी के दूसरे सहकर्मी ने उस पर डंडे से दो-तीन बार वार किए।

इस घटना में ऑटो चालक बलदेव को सिर पर चोट भी आई है। मारपीट बिलासपुर के रहने वाले दीपक पुत्र रूपलाल गांव देवली द्वारा की गई।

शिकायत के आधार पर परवाणु पुलिस ने धारा-341 व 323 के तहत टोल कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...