परमाणु हथियार आजमाने की तैयारी, नॉर्थ कोरिया ने अमरीका और साउथ कोरिया को दी चेतावनी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया तथा अमरीका के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की धमकी दी है। उ. कोरिया की सेना ने सोमवार को कहा कि द. कोरिया तथा अमरीका के संयुक्त सैन्य अभ्यास का सख्त और पुरजोर जवाब दिया जाएगा। अमरीका में इस सप्ताह होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले उ. कोरिया परमाणु परीक्षण कर सकता है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उ. कोरिया की सेना (केपीए) के जनरल स्टाफ ने कहा कि गत सप्ताह द. कोरिया और अमरीका ने चार दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था। इसके जवाब में उ. कोरिया ने 80 किलोमीटर तक मार कर सकने वाली दो सामरिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

केपीए ने कहा कि सैन्य अभ्यास को लेकर केपीए की ओर से हाल में की गई कार्रवाई स्पष्ट संकेत हैं कि उ. कोरिया दश्मनों की ओर से लगातार की जा रही उत्तेजक सैन्य गतिविधियों का केपीए जोरदार तरीके से जवाब देगा।

केपीए ने द. कोरिया तथा अमरीका के सैन्य अभ्यान से निंदा की। केपीए ने कहा, केपीए नजर स्टाफ ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उ. कोरिया के विरुद्ध दुश्मनों के सभी सैन्य अभ्यास का लगातार जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा।

उधर, द. कोरिया ने सोमवार को उ. कोरिया की ओर से उतपन्न खतरों से निपटने के लिए कम्प्यूटर आधारित वार्षिक प्रशिक्षण शुरू किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...