पपाहन में किसानों के खेतों में आग लगने से 14 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल स्वाह

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

उपमंडल ज्वाली के अधीन पपाहन पंचायत में किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अचानक आग लग गई। आग को लगा देख किसानों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। किसानों द्वारा शोर मचाने पर काफी लोग एकत्रित हो गए तथा आग पर काबू पाने के लिए जुट गए लेकिन आग की भयानक लपटों के कारण उस तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा था।

अग्निशमन विभाग जवाली को इसकी सूचना दी गई जिस पर फायर चौकी जवाली इंचार्ज रविंद्र कुमार फायरमैन विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, अनुज कुमार, वाहन ड्राइवर पवन सिंह सहित वाहन को लेकर मौका पर पहुंचे तथा आग की लपटों पर काबू पाने में जुट गए। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन आखरकार आग पर काबू पा लिया गया।

इस आग की चपेट में आने से करीबन 14 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अगर फायर विभाग की टीम न पहुंचती तो साथ लगते चौधरी मोहल्ला में लोगों के घरों को भी आग लग सकती थी। इस आगजनी से किसानों की 6 माह की मेहनत को आग की लपटों ने अपने अंदर समा लिया तथा किसान काफी परेशान हैं।

बुद्धिजीवियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जिन किसानों की गेहूं की फसल जली है, उसका आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 10 को

हिमखबर डेस्क  एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड...

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...