पनालथ में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग:गांव में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ग्राम पंचायत पनालथ में सुबह ही गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई तथा लाख कोशिश के बावजूद भी सिलेंडर में लगी आग पर काबू न होने से आसपास के घरों के लोग भागकर दूर चले गए। बाद में अग्निशमन विभाग ज्वाली की टीम ने मौका पर पहुंचकर सिलेंडर में भड़की आग को बुझाया अन्यथा सिलेंडर फटने से कोई बड़ा हादसा हो जाता।

प्राप्त जानकारी अनुसार सुमना देवी निवासी देहरी शुक्रवार सुबह खाना बनाने के लिए गैस जलाने लगी तो सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी मे भिगोकर बोरियां सिलेंडर के ऊपर फैंकी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद अग्निशमन विभाग ज्वाली को सूचित किया गया तो अग्निशमन विभाग की टीम ने मौका पर पहुंचकर सिलेंडर में भड़की आग को बुझाया। हालांकि मकान का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन अगर सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा घटित हो जाता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...