पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड से अलंकृत अजय ठाकुर को DSP हेडक्वार्टर का जिम्मा, फील्ड में पहली तैनाती

--Advertisement--

Image

ऊना, 13 मार्च – अमित शर्मा

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार व पदमश्री एवं अर्जुन अवार्ड जैसे बड़े पुरस्कारों से नवाजे जा चुके अजय ठाकुर डीएसपी हेडक्वार्टर के रूप में जिला मुख्यालय पर सेवाएं देते हुए नजर आएंगे।

करीब 2 दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा अजय ठाकुर की इस तैनाती को लेकर आदेश जारी किए गए थे। वहीं सोमवार को उन्होंने जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है।

बैच 2017 के एचपीएस अधिकारी अजय ठाकुर की फील्ड में यह पहली ही नियुक्ति है। सोमवार को अपने कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने कहा कि खेल क्षेत्र उनका मूल क्षेत्र है हालांकि वह पुलिस अधिकारी के रूप में पहली बार फील्ड में तैनाती हासिल कर रहे हैं,

लेकिन इसके बावजूद वह युवाओं के लिए विशेष समय निकालेंगे युवाओं को नशों से दूर करना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा। जबकि खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं का मार्गदर्शन करने व उनकी हौसला अफजाई करने के लिए भी विशेष रूप से समय निकालते रहेंगे। जिसके लिए वह रोजाना खेल मैदान में युवाओं के साथ समय बिताएंगे।

डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों को सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष योजना के तहत काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी इन नियमों के पालन के प्रति सचेत होना चाहिए।

यदि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करते हुए ड्राइविंग की जाए तो सड़क हादसों को न सिर्फ कम किया जा सकता है, अपितु उन्हें पूरी तरह से खत्म भी किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...