पत्नी पर केरोसीन डालकर जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 30 गवाहों के बयान करवाए गए कलमबद्ध

--Advertisement--

पत्नी पर केरोसीन डालकर जलाने के दोषी को उम्रकैद, सत्र न्यायाधीश डॉ. अबीरा वासू के न्यायालय ने सुनाया फैसला, दोषी अशोक कुमार सरकाघाट के अपर गाहर का निवासी है

मंडी – अजय सूर्या

पत्नी पर केरोसीन डालकर जलाने के दोषी पति को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डॉ. अबीरा वासू के न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी अशोक कुमार सरकाघाट उपमंडल के अपर गाहर का रहने वाला है।

सहायक जिला न्यायवादी सुभाष चंद्र ने बताया कि 12 नवंबर 2018 को पिता कृष्ण चंद्र ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी ज्योति शर्मा पर पति अशोक कुमार ने केरोसीन का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी।

उसे जली हुई अवस्था में नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया था। वहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया था।

उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पहले आइजीएमसी शिमला और वहां से पीजीआइ चंडीगढ़ को रेफर किया था। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।

मामले की जांच के बाद सरकाघाट पुलिस ने न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया था। आरोप सिद्ध करने के लिए पुलिस ने न्यायालय के समक्ष 30 गवाहों के बयान कलमबद्ध करवाए थे।

सरकार की ओर से मामले की पैरवी जिला उपन्यायवादी राजीव शर्मा ने की थी। बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अशोक कुमार को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...