
उत्तर प्रदेश,अतुल उनियाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में देर शाम पति-पत्नी घर मे शराब पी रहे थे. इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई. इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई. विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए. हमले के वक्त महिला भी नशे में थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अवैध संबंधों के शक में पति ने जानलेवा वारदात को अंजाम दे डाला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पिछले साल लॉकडाउन में हुई थी शादी
मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान का है. विकास उर्फ विक्की की शादी पिछले वर्ष दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी. बताया जाता है कि देर शाम दोनों घर मे शराब पी रहे थे. इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई. इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई.
विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए. काफी देर तक वह लहूलुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही. कुछ लोगों ने इसकी जानकारी विकास की मां को दी तो वह मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया.
आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. पति-पत्नी दोनों शराब साथ पीते थे. इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ और पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जांच की जा रही है. आरोपी पति की मां ने बताया कि वह काम पर गई और जब वह घर लौटी तो उन्हें दोनों के झगड़े के बारे में पता चला.
दोनों ने शराब पी रखी थी और मैंने बहू को अपने साथ नीचे वाले घर पर चलने को कहा लेकिन वह मेरे साथ नहीं गई. उन्होंने बताया कि बहू के पास किसी गलत आदमी का फोन आया था इसके बाद बेटा आगबबूला हो गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिया.
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में मैंने पुलिस की परमिशन लेकर दोनों की शादी करवाई थी . बहू ने अलग से कमरा किराए पर भी ले रखा था. हमने दोनों का अलग कर दिया था और दोनों ऊपर वाले मकान में रहते थे और हम दोनों बुजुर्ग नीचे रहते थे. उन्होंने बताया कि बेटा ताला लगा रहा था मैंने ताला तोड़ा और लोगों को इकट्ठा कर बहू को अस्पताल में भर्ती कराया.
