पति ने दी थी जहर खाकर जान, पत्नी ने महिला पर दर्ज करवाई आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

रोहड़ू में एक व्यक्ति द्वारा दो माह पहले जहर निगलकर मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने एक महिला पर उसके पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पत्नी की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, रोहड़ू के कोठी निवासी विपिन लाल की बीते 8 मई को आईजीएमसी में मौत हुई थी। विपिन लाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

पुलिस को दी शिकायत में विपिन लाल की पत्नी ने बताया कि चार अगस्त को उसके पति के मोबाइल का लॉक खोला गया, तो मोबाइल में एक महिला के उसके पति के साथ आपतिजनक वीडियो व तस्वीरें मिलीं। इसके बाद उसने अपने पति के कमरे को खंगाला, तो उसे एक महिला के नाम से संदिग्ध खाते की लेनदेन पर्ची मिली।

पत्नी ने शक जताया कि इस महिला ने व्हाट्सएप पर चैट के माध्यम से उसके पति को धमकी दी है और अनावश्यक धमकियों और लोक-लाज के डर से तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। बहरहाल रोहड़ू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक़ पत्नी की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...