पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

आरोपी की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है लेकिन लंबे समय से लंबागांव में बस गया था।

बताया जा रहा है कि रविवार को सनी अपनी पत्नी, काल्टी देवी को किसी काम या झाड़-फूंक के सिलसिले में बाहर ले गया था। रात करीब 12 बजे वे कुटाहण स्थित अपने भाई के घर लौटे और वहां रुके।

सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब सब सो रहे थे, सनी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से घातक हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त सनी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। शोर सुनकर जब वह पहुंचा और उसे वारदात का पता चला, तो उसने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद मृतका के तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

एसपी अशोक रतन के बोल 

एसपी अशोक रतन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...