पति की अय्याशी से तंग आकर महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपने पति से परेशान एक पत्नी ने भयावह घटना को अंजाम दिया है. ये वारदात भौराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर की है जहां आरोपी पत्नी ने सोते समय अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह अपने पति की अय्याशी से परेशान थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, शिकारपुर गांव में वकील रफीक अहमद अपने घर में मृत पड़े मिले थे. पुलिस को परिवार के लोगों ने इसकी सूचना दी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि रफीक अहमद का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने रफीक की पत्नी हाजरा से पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान हाजरा ने कबूला कि वकील रफीक अहमद से उसकी शादी हुई थी, लेकिन फिर रफीक अहमद ने दूसरी शादी कर ली थी. अब जब दूसरी पत्नी भी रफीक अहमद को छोड़कर चली गई, तो वह तीसरी शादी करना चाहता था.

हाजरा ने बताया कि उसने इस बात का विरोध किया, तो रफीक अहमद ने उसके साथ मारपीट की. इसी बात से तंग आकर हाजरा ने सोते समय अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला और उसकी हत्या कर दी.

भौराकलां थानाध्यक्ष जितेन्द्र तेवतिया के मुताबिक, पति की अय्याशी से तंग आकर उसकी पहली पत्नी हाजरा ने रफीक अहमद की गुप्तांग काटकर हत्या कर दी. पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...