
नूरपुर – देवांश राजपूत
हिमाचल भाजपा सरकार ने एक और जहां पठानकोट-मंडी फोरलेन के पहले पैकेज कंडवाल से सिहुनी तक के लोगों को उनकी जमीन कौड़ियों के दाम में खरीद कर फोरलेन का कार्य शुरू किया है।
वही सरकार की अनुभवहीनता भी सामने आ रही है क्योंकि सरकार ने यह कार्य ऐसे समय में किया है। जब इस क्षेत्र में दो राज्य स्तरीय मेले सावन माह में चलते हैं।
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री राजेश पठानिया ने बताया कि हर शनिवार को कंडवाल नागनी माता एवं भडवार नागनी माता में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
सरकार ने लोगों की सुविधा का जरा भी ख्याल न करते हुए भरी बरसात में जहां भारी भरकम मशीनरी सड़कों के किनारे खड़ी करके पेड़ों को उखाड़ा जा रहा है और जगह-जगह जाम जैसी स्थिति हो रही है।
वहीं सरकार द्वारा प्रभावितों के साथ भद्दा मजाक करते हुए उन के भवनों के आधे रेट थमा कर उन्हें घर खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं जबकि ऐसे लोगों को भी नोटिस दिया गए हैं।
जिनको अभी उनकी भवनों के मूल्य की राशि नहीं दी गई है और लोगों में सरकार ने इतना भय पैदा कर रखा है कि लोग अपने आशियाने जो उन्होंने तिनका तिनका करके जीवन भर की पूंजी जमा करके बनाए थे अपने हाथों से तोड़ना पड़ रहा है। बरसात में आधा घर तोड़कर घर कीचड़ और तालाब में तब्दील हो रहे हैं ।
सरकार चाहती तो बरसात के 2 महीने निर्माण कार्य रोक सकती थी परंतु सरकार हताशा में ताबड़तोड़ काम करती जा रही है क्योंकि उन्हें आशंका है कि सरकार दोबारा नहीं आएगी और यह जो टेंडर हैं कहीं कैंसिल ना हो जाए ।
जहां सरकार ने भवनों का मूल्य कम से कम लगाकर उसके साथ भी डेप्रिसिएशन की कंडीशन लगाकर लोगों को मुआवजा दिया है और वह भी समान रूप से नहीं है ।
वही सरकार ने जनता से कभी भी पिछले 5 वर्षों में कोई भी ऐसा एनएचएआई के साथ मिलकर सेमिनार नहीं लगाया जिससे लोगों को आने वाली समस्याओं के बारे में बताया जा सके। इसमें बहुत बड़ा रोल हमारे स्थानीय विधायक राकेश पठानिया जी का है।
जिन्होंने फोरलेन के बारे में कभी कोई ठोस मांग मुख्यमंत्री के आगे नहीं रखी। हर बार झूठ बोलकर लीपापोती करते रहे। जिसका खामियाजा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की भोली भाली जनता भुगत रही है ।
सरकार ने जो पिछले 5 वर्ष में पठानकोट मंडी फोरलेन में पीड़ितों के साथ अन्याय किया है। इसका जवाब आने वाले दो-तीन महीनों में जब चुनाव होंगे तो फोरलेन प्रभावित इसका जवाब सरकार को जरूर देंगे।
