पंजाब पुलिस का जवान बना हिमाचल की निशा का हत्यारा, नहर में दिया धक्का

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

सपनों की लंबी उड़ान भरने के लिए एक युवती शहर जाती है और सपनों को हकीकत में बुनने लगती है। फिर एक शख्स की एंट्री होती है, जो उसे हसीन सपने दिखाता है और फिर उन्हीं सपनों को अपने नापाक मंसूबों के खंजर से छलनी कर देता है।

जोगिंद्रनगर की निशा को क्या मालूम था कि जिसके दम पर वह विश्वास के रिश्ते की नींव रख रही है। एक दिन वह शख्स उसका दम निकाल देगा। यह रिश्ता विश्वास का था…लेकिन इसमें सिर्फ धोखा और धोखा ही था।

एयरहोस्टेस बनने का सपना देख रही जोगिंद्रनगर की निशा को उसके ही प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। 20 जनवरी को आरोपी युवराज ने निशा को चंडीगढ़ से रोपड़ ले जाकर भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया।

इसके बाद निशा का शव पटियाला के पास बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवराज पंजाब पुलिस में तैनात है और उसका परिवार फतेहगढ़ साहिब में रहता है।

आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है, लेकिन निशा इन सब बातों से अंजान थी। आरोपी झूठ बोलकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पांच महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी।

निशा की बहन रितु ने बताया कि घटना वाले दिन युवराज ने निशा को मिलने बुलाया, जिसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने निशा का मर्डर कर नहर में फेंक दिया। पिता हंसराज ने कहा कि साजिश के तहत उनकी बेटी को मारा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...