
ज्वाली – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत मेरा में एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान इन्द्र सिंह (55) सपुत्र प्रकाश निवासी वार्ड न 6 (मेरा) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इन्द्र सिंह खेतों में काम कर रहा था कि इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया।और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के दो लड़के व एक लड़की मृतक पत्नी कैंसर की रोगी है।
पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि काफी निर्धन परिवार है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
