पंचायत डोल भटहेड़ के दानी सज्जनों ने मंहगाई के दौर में भी राजकीय माध्यमिक पाठशाला दुराना के लिए करवाया दो कमरों का निर्माण

--Advertisement--

Image

दुराना – राजेश कुमार

मंहगाई के दौर में भी दानी सज्जन दान करने में कभी विचलित नहीं होते हुए भी अपनी दान भावनाओं को सदैव जारी रखने की सोच रखते हुए नेक कार्यों को बढ़ावा देने में अपनी लगन लगाए रखते हैं और यह मिसाल विकास खंड नगरोटा सुरियां की पंचायत डोल भटहेड़ के दानी सज्जनों ने पेश करते हुए राजकीय माध्यमिक पाठशाला दुराना में दो पक्के कमरों का निर्माण करवा कर पेश की है।

राधेश्याम शर्मा, साधू राम राणा, कैप्टन बचितर सिंह चंदेल पूर्व उप प्रधान चुनी लाल, कैप्टन रछपाल राणा, मदन राणा,पंचम शर्मा, पंचम शास्त्री, महिला मंडल प्रधान रीता शर्मा ,संजना शर्मा, कर्नल सुभाष पठानीयां,वकील चौधरी ,गगन राणा, करतार पठानीयां सूवेदार रछपाल राणा आदि ने कहा कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला दुराना जोकि 2016 में अस्तित्व में आने उपरांत अंग्रेजी मिडियम में गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैया करवा रही है ।

और दानी सज्जनों के सहयोग से बने दो कमरों उपरांत एवं विभागीय स्तर पर तीन कमरों के निर्माण उपरांत दुराना मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा देने की मांग सरकार से की जाती हैै।

ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को सरकार स्कूल में दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी मिडियम में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...