पंचतत्व में विलीन हुए ग्राम पंचायत टिहरा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल पठानियां

--Advertisement--

ग्राम पंचायत टिहरा, धर्मपुर/मण्डी – ज्योति पठानियां

ग्राम पंचायत टीहरा के पूर्व में रहे प्रधान सुरेंद्र पाल पठानियां (नीटू) का निधन हो गया वे लगभग 48 वर्ष के थे। सुरेंद्र पाल पठानिया एक मिलनसार व सामाजिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

उन्हें विगत दिन पैरालाइज का अटैक पड़ा था। इससे उनको ब्रेन हेमरेज गई थी। चंडीगढ़ पीजीआई से उनका इलाज चल रहा था लेकिन वे अपने आप को सरवाइव नहीं कर पाए और इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए ।

 

स्वर्गीय सुरेंद्र पाल पठानिया एक बार टीहरा ग्राम पंचायत के उप प्रधान तथा दूसरी बार प्रधान पद पर काबिज रहे थे जबकि पिछले चुनावों में यह पंचायत महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था और बहुत ही कम मतों के अंतर से हार गई थी।

सुरेंद्र पाल पठानिया लोगों में काफी मेलजोल के साथ रहते थे जिस कारण वे दो बार प्रधान पद पर रहे बे लोगों के अच्छे बुरे कार्यों में भी कंधे से कंधा मिलाकर के साथ चलते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने पंचायत में भी अनेक विकास कार्य करवाएं थे। जिस कारण लोगों में उनकी एक गहरी पैठ व छाप थी।

किसी भी मामले में वे किसी को कभी भी निराश नहीं करते थे और हर व्यक्ति के साथ मेलजोल के साथ और उनकी समस्या के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और काफी लंबे समय से वे टीहरा बाजार में अपना व्यापार व दुकान चलाते आ रहे थे।

उनके निधन पर टीहरा बाजार में व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें बंद रख कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उनके अकस्मात निधन पर दुख व्यक्त किया व उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्वर्गीय सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी एक बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर धर्मपुर क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

वही उनके निधन पर व्यापार मंडल टीहरा के अध्यक्ष मलकीत सिंह पठानिया, इंटक के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ठाकुर, कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद ठाकुर, टीहरा इकाई के अध्यक्ष अश्विनी राणा, उपाध्यक्ष प्रभास राणा, ग्राम पंचायत टीहरा की प्रधान अंजू, पेंशनर समाज इकाई टीहरा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों प्रदेश भाजपा के नेता नरेंद्र अत्री, कोट पंचायत के पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया टीहरा कोट पंचायत की बीडीसी सदस्य मनीषा शर्मा सहित अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...