न्यायिक हिरासत से फरार होने के दोषी को एक साल कैद

--Advertisement--

Image

न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने सुनाया फैसला

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

न्यायिक हिरासत से फरार होने के एक आरोपी को दोष सिद्ध होने पर एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने सुनाया है।

जानकारी के अनुसार शमशेर पुत्र शरण सिंह निवासी फतेहपुर ने अपने पिता की हत्या की थी। इसकी एफआईआर थाना फतेहपुर में 20 अप्रैल, 2017 को दर्ज की गई थी। आरोपी हत्या के आरोप में पहले से सजा काट रहा था।

इस दौरान वह न्यायिक हिरासत में था, जिसे उपचार के लिए आरपीजीएमसी टांडा में दाखिल किया था, जहां उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा था। लेकिन आरोपी वहां से 20 मई , 2017 को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

इस दौरान कांगड़ा में आरोपी के न्यायिक हिरासस में होने के दौरान भागने पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उसी दिन शाम को कोटला में दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

जहां पर वह अपने रिश्तेदारों के घर में छिपा बैठा था। इस केस की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी श्वेता ने की। इस मुकदमे के दौरान न्यायवादी की ओर से 15 गवाहों को पेश किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...