कुल्लू – अजय सूर्या
न्यायिक हिरासत के दौरान फरार हुए चरस तस्कर को कुल्लू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागने में मदद करने वाले साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था व उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया था।
संदीप कुमार (40) पुत्र केवल कृष्ण निवासी होशियारपुर पंजाब नाम का यह तस्कर 5 फरवरी को सुबह तड़के अंधेरे का लाभ उठाकर अस्पताल कुल्लू से अपने एक अन्य साथी की मदद से फरार हो गया था।
जिस पर एक और मामला पुलिस थाना कुल्लू में दर्ज किया गया था। फरार तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस जवाणी भूप सिंह जांच अधिकारी कुल्लू की टीम ने दोनों आरोपियों संदीप कुमार व हरपाल सिंह उर्फ रवि को होशियारपुर पंजाब से पकड़ने में सफलता हासिल की।
शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से संदीप कुमार को 14 दिन के न्यायिक हिरासत रिमांड व आरोपी हरपाल सिंह उर्फ रवि निवासी होशियारपुर पंजाब को पुलिस थाना भून्तर में दर्ज मामले में 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।

