नौकर बना लुटेरा, मालकिन के गहनों सहित 50 हजार की नकदी लेकर फरार

--Advertisement--

Image

मधु खन्ना का आरोप है कि सरोज ने ही घर में रखी नगदी व आभूषण चुराए हैं।

ऊना, 15 फरवरी – अमित शर्मा

जिला के नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में घर से सोने के आभूषण सहित 50 हजार की नगदी चोरी हुई है। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए घर में रखे टेलर के खिलाफ चोरी करने के आरोप जड़े है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मधु खन्ना निवासी वार्ड नंबर दो, मैहतपुर बसदेहड़ा ने बताया कि वह अपने घर में सिलाई का काम करती है। लेडीज सूट सिलाई के लिए यूपी निवासी सरोज खान को बतौर टेलर रखा हुआ है।

गत दिवस स्कूल से बच्चों को लेने के लिए शिवालिक कॉलोनी गई थी। स्कूल वापिस आकर देखा, तो नौकर सरोज खान घर पर नहीं था। फोन करने पर सरोज खान ने मैहतपुर बाजार होने की बात करते हुए थोड़ी देर बाद घर आने को कहा। लेकिन जब पुन: फोन किया, तो बंद पाया गया।

शक होने पर अपने घर में रखी अलमारी को चैक किया, तो 50,000 रुपये नकद और दो लाख रुपये के आभूषण गायब थे। महिला व उसके पति ने सरोज खान की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मधु खन्ना का आरोप है कि सरोज ने ही घर में रखी नगदी व आभूषण चुराए हैं।

एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...