
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में आईटीसी लिमिटेड कंपनी लेगी कैंपस इंटरव्यू, युवाओं के पास सुनहरी मौका
हमीरपुर – अनिल कपलेश
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में आईटीसी लिमिटेड कपूरथला नीम और अप्रेंटशिप हेतु साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार का आयोजन 28 जून 2022 को किया जाएगा। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने दी है।
साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेडस फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, वाइरमैन के 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 के पास अभ्यार्थी उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यार्थी की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित आईटीआई के अभ्यार्थियों को 10, 800 रुपए मासिक मानेदय दिया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को महीने में चार साप्ताहिक अवकाश होंगे। इसके साथ ही एक वक्त का खाना और बस सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून 2022 को सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे प्रमाण पत्रों सहित पहुंच सकते हैं।
इस दौरान आधार कार्ड, बायोडाटा तथा दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को कोविड-19 को ध्यान रखते हुए मास्क का प्रयोग करेंगे तथा अपना हैंड सेनेटाइजर भी साथ रखेंगे और सामाजिक दूरी का भी पालन करेंगे।
