नौकरी चाहिए तो 27 जनवरी को इस आइटीआइ में आएं

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में स्थित माडर्न आइटीआइ परागपुर में 27 जनवरी को मैक्स स्पेशयलिटी फिल्म्स लिमिटेड रैल माजरा, नवांशहर, पंजाब की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में फिटर, मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेड से पास और अपीयरिंग उम्मीदवार जिनकी आयु 25 साल तक हो, भाग ले सकते हैं।

इस रोजगार मेले में जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उन्हें पहले साल अप्रेंटिसिप के दौरान 9200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें दो वर्ष के लिए थर्ड पार्टी रोल पर रखा जाएगा और लगभग 10 से 15 प्रतिशत तक वेतन में वृद्धि होगी।

इन दो सालों के बाद उम्मीदवारों को कंपनी की जरूरत और कंपनी पालिसी के तहत कंपनी रोल पर ले लिया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान मुफ्त सेफ्टी शूज, मुफ्त कैंटीन सुविधा, रोपड तक मुफ्त परिवहन सुविधा और एक लाख का बीमा कंपनी की तरफ से किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी को माडर्न आइटीआइ परागपुर के प्रांगण में अपने सारे प्रमाणपत्रों और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सुबह 10 बजे पहुंच जाएं। इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

किसी भी उम्मीदवार को मास्क और सैनिटाइजर के बिना अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पाने की सुनहरी मौका है, जिसका लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...