नोटिस, बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर, संधोल से विदा हुई ओशीन शर्मा, जाते-जाते क्या लिखा?

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश की चर्चित HAS अधिकारी ओशीन शर्मा के तबादले के आदेश कुछ दिनों पहले ही सरकार द्वारा गए है। बता दें की ओशिन शर्मा मंडी जिला के संधोल में तहसीलदार के पद पर तैनात थी, जिसके बाद अब HAS अधिकारी ओशीन शर्मा को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है और शिमला हैडक्वाटर में तैनात किया है।

बता दें की कुछ दिनों पहले ही ओशिन शर्मा को उनके क्षेत्र में लंबित पड़े काम को लेकर नोटिस भी उपायुक्त द्वारा जारी किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अब संधोल से विदाई पर ओशीन शर्मा ने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है। यहाँ बनाई गई यादें मेरे साथ जीवन भर रहेंगी. आप सभी के स्नेह व सम्मान के लिए धन्यवाद। जय हिन्द, जय हिमाचल।

सोशल मीडिया पर रहती है एक्टिव

HAS अधिकारी ओशीन शर्मा को हाल ही में धर्मपुर के SDM ने नोटिस भेजा था। यही नहीं मंडी डीसी ने अन्य अधिकारियों को भी इस तरह का नोटिस दिया था, लेकिन HAS अफसर ओशीन शर्मा सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई है क्योंकि वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती रहती हैं।

ओशिन अक्सर देश प्रदेश के मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। साथ ही सरकारी एग्जाम्स को लेकर भी टिप्स की वीडियो को शेयर करती है। अब बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा एक्टिव रहने की सजा HAS अधिकारी ओशिन शर्मा को मिली है, फिलहाल सरकार ने उन्हें अभी तक कोई भी पोस्टिंग नहीं दी है और शिमला प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...