नेहरू युवा केंद्र शिमला ने किया युवा उत्सव का आयोजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला शिमला मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव काआयोजन 30 मई 2023 को राजीव गाँधी राजकीय स्नातक महाविद्यालय, कोटशेरा में किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए पंच प्रण से प्रेरणा लेते हुए 5 युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को एकीकृत करके किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंच प्रण के संदेश का प्रचार-प्रसार कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना, भारतकी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और मूल्यों का प्रसार करना, जनता के बीच देश कीविविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में प्रशंसा उत्पन्न करना, जिला स्तर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वालेविभिन्न आयोजनों में युवाओं को शामिल करके देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिमला लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सुरेश कश्यप की उपस्थित रहे। माननीय सांसद महोदय ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया और उनको प्रेरित किया कि युवाओं को आने वाले समय में भारत की पॉलिसी बनाने में अग्रिम भूमिका निभानी चाहिए, युवा देश की शक्ति है और इस दिशा में युवा चलता है उसी दिशा में एक देश चलता है।

उन्होंने युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिए 5 संकल्पों के बारे में अवगत करवाया। पहला आने वाले 25 सालों में भारत एक विकसित देश होगा, इसमें युवाओं की अहम भूमिका रहने वाली है और देश के विकास के लिए युवा अग्रिम भूमिका में कार्यरत है।

दूसरा देश के किसी कोने में गुलामी का काेई अंश नहीं बचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा एवंगरीब कल्याण की सरकार आई है और इसमें युवाओं और गरीबों के लिए अनेकों योजना का शुभारंभ किया है।

तीसरा देशवासियों को विरासत पर गर्व होगा। नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति को विश्व पटल पर लाया है जिस प्रकार से उन्होंने पूरे देश को एक ही माला में परोया है वह काबिले तारीफ है। चौथा एकता और एकजुटता को मजबूत किया जाएगा। पांचवा नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया जाएगा।

इस युवा उत्सव के पांच घटक:

1. युवा कलाकार कैंप: पेंटिंग

2. युवा लेखक कैंप: कविता

3. मोबाइल फोटोग्राफी वर्कशॉप

4. भाषणप्रतियोगिता

5. सांस्कृतिक उत्सव: समूह कार्यक्रम रहे।

इस कार्यक्रम मे शिमला ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 15 से 29 आयु वर्ग के250 युवाओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से भी प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।

जिसके अन्तर्गत परिवहननिदेशालय के रोड सेफ्टी सेल, स्वयं सहायता समूह महिला शक्ति ए.एल.एफ़. टूटू, प्रधान मंत्री  कौशल विकास योजना, महिला एवंबाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश, कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश, हिमचल प्रदेश कौशल विकास योजना आदि विभागों ने अपने अपने विभाग की हाल में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

युवा कलाकार कैंप: पेंटिंग में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

युवा लेखक कैंप: कविता में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मोबाइल फोटोग्राफी वर्कशॉप में आदित्य मुसाफ़िर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में भव्य कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक उत्सव: समूह कार्यक्रम में सीमाकॉलेज रोहड़ू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह जानकारी प्रेस को नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...