नेपाल से कुल्लू होते हुए सोलन पहुंची अफीम की खेप, तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

नशाखोरी के खिलाफ सोलन पुलिस की मुहिम जारी है। आईपीएस गौरव सिंह के एसपी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यहां नशे के कारोबार पर अंकुश लग रहा है।

इसी कड़ी में थाना कंडाघाट की पुलिस टीम ने नेपाल से लाई गई अफीम की तस्करी के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी जय बहादुर अपने साथी प्रदीप चंद के साथ मिलकर नेपाल से अफीम लेकर कुल्लू आया था।

कुल्लू में अफीम के अच्छे दाम न मिलने पर प्रदीप 29 जुलाई, 2024 को कुल्लू से सोलन आ गया और यहां इस अफीम को स्कूल-कॉलेज के छात्रों और ड्राइवरों को बेचने की कोशिश करने लगा।

दीगर है कि पुलिस ने 6 जून को पुलिस ने 37 साल के जयबहादुर को 4 किलोग्राम 12 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था इसके बाद से ही उसके साथी की तलाश जारी थी।

प्रदीप ने जब देखा कि सोलन में अफीम के अच्छे दाम मिल सकते हैं, तो उसने जय बहादुर को कुल्लू से सोलन बुला लिया और इसे बेचने का प्लान बनाया।

प्रदीप लगातार जय बहादुर के संपर्क में था, लेकिन जैसे ही 6 अगस्त, 2024 को जय बहादुर को पुलिस ने अफीम के साथ पकड़ लिया, प्रदीप ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया।

हालांकि, कंडाघाट थाना की पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर 9 अगस्त, 2024 को आरोपी प्रदीप चंद पुत्र मंशुर, नेपाली मूल, उम्र 39 साल को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि ये आरोपी लंबे समय से नेपाल से नशीले पदार्थ जैसे अफीम और चरस की भारी खेप भारत में सप्लाई कर रहे थे।

इसके अलावा, जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी जय बहादुर के जीजा और बहन को उत्तर प्रदेश के बहराइच पुलिस ने पिछले साल 40 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।

आरोपी प्रदीप चंद को 10 अगस्त, 2024 को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...