नेता प्रतिपक्ष बोले; मां चिंतपूर्णी की कसम, सत्ता में आते ही बहाल करेंगे पुरानी पेंशन

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हरोली युवा कांग्रेस ने रविवार को युवा आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया।

नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें बंद कमरे में बैठकर बोलने वाला नेता बताते हैं, लेकिन 90 दिन के बाद खुद जयराम ठाकुर बंद कमरे में बैठकर रोएंगे।

टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग से सटे एक निजी मैरिज पैलेस में आयोजित रैली में अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।
उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर लेने पर मौजूदा सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। कांग्रेस इस सब्सिडी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करेगी।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख रुपये, किसानों को खेतों की बाड़बंदी के लिए 90 फीसदी अनुदान और 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर पांच लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...