नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से ज्वालामुखी रेलवे स्टेशन तक हुआ रेल का ट्रायल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

बुधवार को रेल विभाग ने रेल इंजन भेजकर नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से ज्वालामुखी रेलवे स्टेशन तक ट्रायल करवाया। अब रेल इंजन गुजरने के बाद इस रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की बहाली की आस जगी है। काफी समय के बाद इस रेलमार्ग पर रेल इंजन की छुक-छुक सुनाई दी है।

जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक रेलगाड़ियों की आवाजाही काफी समय पहले शुरू हो चुकी है परन्तु ज्वालामुखी रोड़ रेलवे स्टेशन के समीप फोरलेन का मलबा रेललाइन पर गिरने के कारण नूरपुर रोड़ से ज्वालामुखी रोड़ तक रेलगाड़ियों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी।

अब एनएचएआई ने रेलवे मार्ग पर गिरे मलबे को हटा दिया है जिसके हटने के बाद रेल विभाग ने बुधवार को ट्रायल के लिए रेल इंजन भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related